महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर उत्तर प्रदेश योगी सरकार काफी उत्साहित नजर आ रही है। सरकार ने जयंती को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस दिन प्रदेश भर के मंदिरों में श्री रामायण का पाठ किया जाएगा। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन भी होगा। इस खास मौके पर सरकार राम पथ गमन स्थान और महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में सरकार स्थानीय कलाकारों को मंच पर स्थान देने की तैयारी में है।
योगी सरकार ने दिए निर्देश
वाल्मीकि जयंती पर योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि से जुड़े सभी स्थानों मंदिरों पर दीप जलाकर दीपदान किया जाएगा। साथ ही साथ रामायण का पाठ भी कराया जाएगा। इसके लिए जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर निर्देश दिया गया है। योगी सरकार ने हर आयोजन स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, पीने का पानी आदि के लिए पुख्ता व्यवस्था कराने का आदेश दिया है।
Also Read
- बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान!, दो चरणों में होंगे मतदान, यहां देखे पूरी लिस्ट
- ठप हो गई ट्रंप सरकार!, अमेरिका में हो गया शटडाउन, जानें क्या है इसका मतलब
- GST पर PM Modi मोदी का संबोधन, बोले विदेशी की जगह देशी उत्पादों का करें इस्तेमाल
- राहुल गांधी की यात्रा में हुई सारी हदें पार’, पीएम मोदी की मां के लिए अभद्र भाषा का किया प्रयोग!, वीडियो वायरल
- वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 34, ट्रेनें हुई रद्द






