देशभर से कल यानी 21 सितंबर से GST की नई दरें लागू हो जाएगी। रविवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें विदेशी सामान की जगह देशी उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए।
देशवासियों से की स्वदेशी सामान खरीदने और बेचने की अपील
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा किअब वक्त है स्वदेशी अपनाने का। पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि रोजमर्रा की जिंदगी में विदेशी सामान की जगह देशी उत्पादों का इस्तेमाल करें और गर्व से कहें कि “मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी बेचता हूं।”
त्योहारों के मौसम में होगी आम जनता की बचत
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं और व्यापारी सभी को मुनाफा होगा। लोग अपनी पसंद का सामान सस्ते में और आसानी से खरीद पाएंगे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि त्योहारों के इस मौसम में सबकी बचत भी होगी।
Also Read
- केरल के नए राज्यपाल के पहले फैसले पर सियासी घमासान, शाकाहारी भोजन के आदेश से कांग्रेस-सीपीएम नाराज
- पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- भारत को बदनाम कर अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं कुछ लोग
- हरियाणा में 40 हजार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर आज अहम बैठक, अनिल विज ने दिए समाधान के संकेत
- सहकारी संघवाद से मजबूत होगा देश का न्याय तंत्र, उपराष्ट्रपति ने विधिक सुधारों पर दिया जोर
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
2017 में GST लागू होने से दर्जनों टैक्सों के जाल से मिली थी मुक्ति: PM
GST रिफॉर्म्स को लेकर PM Modi ने कहा कि नेक्सट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स से देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। पीएम ने इसे कारोबार आसान बनाने, निवेश आकर्षित करने और राज्यों को बराबरी से आगे बढ़ाने वाला बड़ा कदम बताया। साथ ही पीएम ने साल 2017 का जिक्र करते हुए कहा की 2017 में GST लागू होने से देश में दर्जनों टैक्सों के जाल से मुक्ति मिली थी।
टैक्स और टोल से मिलेगी राहत
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पहले कारोबारियों को अलग-अलग राज्यों में माल भेजने के लिए ना जाने कितने चेकपोस्ट और टैक्स के झंझट झेलने पड़ते थे। हालात ये थे कि कंपनियों को देश के अंदर माल भेजने से ज्यादा आसान यूरोप में माल भेजना लगता था। PM ने कहा कि टैक्स और टोल की इस उलझन का बोझ आखिरकार आम ग्राहकों पर ही पड़ता था, इसलिए देश को इन जंजालों से निकालना जरूरी था।
रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती: PM
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में सरकार बनने के बाद जीएसटी को प्राथमिकता दी गई और सभी राज्यों को साथ लेकर देश के दर्जोनों टेक्स से मुक्ति दिलाई गई। अब पूरे देश में वन नेशन, वन टैक्स व्यवस्था लागू है। उन्होंने बताया कि नए सुधारों के बाद अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब रहेंगे यानी रोजमर्रा की चीजें जैसे खाना पीना, दवाइयां, ब्रश, पेस्ट और बीमा पहले से कहीं सस्ते होंगे।






