उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा संगतन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. बता दें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर अपना दावा पेश किया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन
नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है.

1 जुलाई को होगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा
कल यानी 1 जुलाई को औपचारिक तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा. माना जा रहा है कि भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुहर लग सकती है. अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






