साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और निर्देशक मनोज भारतीराजा (manoj bharathiraja ) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते दिन मंगलवार की शाम यानी 25 मार्च 2025 को चेन्नई के चेटपेट स्थित अपने घर पर उनका निधन (manoj bharathiraja news) हो गया। उनके यू चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। तमाम कलाकार और उनके फैंस सदमे में हैं।
नहीं रहे जाने माने अभिनेता Manoj Bharathiraja Death
खबरों की माने तो कुछ समय पहले ही bharathiraja की बायपास सर्जरी हुई थी। लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके चलते बीती शाम उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिल्म निर्माता के बेटे थे मनोज भारतीराजा
बता दें कि manoj bharathi साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता भारतीराजा के बेटे थे। अपने पीछे मनोज परिवार में पत्नी नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी छोड़ गए।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने जताया शोक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी manoj निधन पर दुख जताया। एक्स (Twitter) पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, “मनोज भारतीराजा के असमय निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ताज महल’ से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘समुथिरम’, ‘अल्ली अर्जुन’, ‘वरुशामेलम वसंतम’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया था। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।”
फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
bharathi raja के निधन की खबर सुनते ही साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। खुशबू सुंदर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह सिर्फ 48 साल के थे, इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना बेहद पीड़ादायक है। भगवान उनके परिवार और पिता भारतीराजा को इस कठिन समय में शक्ति दे। मनोज, आप हमेशा याद आएंगे। ओम शांति।”
पवन कल्याण ने भी गहरा दुख जताया manoj bharathiraja news
अभिनेता और नेता पवन कल्याण ने लिखा, “मनोज जी के अचानक निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करे।”

मनोज भारतीराजा का फिल्मी सफर Manoj Bharathiraja Filmy Career
साल 1999 में पिता भारतीराजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ताज महल’ से मनोज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस रोमांटिक फिल्म में रिया सेन मुख्य भूमिका में थीं। जबकि फिल्म की कहानी मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम ने लिखी थी।
बता दें कि इस फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। जिनका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था। ‘ताज महल’ के बाद मनोज ने कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कदल पूकल’, ‘अली अर्जुन’, ‘विरुमन’, ‘मानाडु’ शामिल हैं।
मनोज का जाना इंडस्ट्री के लिए क्षति
48 साल की उम्र में मनोज भारतीराजा का यूं चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वे सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील निर्देशक भी थे। उनका सपना साउथ सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनकी यादें, उनकी फिल्में और उनका योगदान हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा। ओम शांति।





