रुड़की में बीती रात लंढौरा क्षेत्र में 20 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई. आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
आग की चपेट में आई 20 झोपड़ियां
घटना शनिवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा में स्थित शिकारपुर गांव में झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई. देखते ही देखते आएग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक 20 झोपड़ियां जलकर खाक ही चुकी थी.
तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत
बताया जा रहा है आग की चपेट में करीब 100 मवेशी आ गए. दमकल कर्मियों ने किसी तरह मवेशियों के बंधे रस्सों को खोलकर बचाया. आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गई. साथ ही वन गुर्जरों का सामान जलकर राख हो गया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






