उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक तरफ आज दिल्ली में भाजपा के कई दिग्गजों ने कांग्रेस का हाथ थामकर कांग्रेस पार्टी की ताकत बढ़ाई है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में असंतोष भी खुलकर सामने आने लगा है।
उत्तराखंड के इन भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
दिल्ली में भाजपा के छह वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का है। उनके साथ भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल,उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा से पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा
वहीं रुद्रपुर नेता राजकुमार ठुकराल जैसे ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम से साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब बढ़ रही है। नए नेताओं की एंट्री जहां एक तरफ ताकत बढ़ा रही है, वहीं पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी उभर रही है। उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच ऐसे घटनाक्रम आने वाले समय में बड़े राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
Also Read
- नमामि गंगे के तहत पूर्वी नयार नदी पर स्वच्छता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
- देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत, जन प्रहार ने खोला मोर्चा
- हरीश रावत ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान, पार्टी से नाराज हैं हरदा
- धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज
- एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा








