उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत
मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है स्वास्थ्य खराब होने के चलते महाराज को एम्स के जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल
मंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों की माने तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






