रिंग रोड स्थित सूचना भवन में शनिवार को उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान तिवारी ने नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का शपथ दिलाई.
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि कार्मिक हितों का जल्द समाधान किया जायेगा. सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का जनहित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है. तिवारी ने कहा सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें. संघ द्वारा रखी गई मांगों का जल्द समाधान किया जायेगा. कार्मिकों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे.
कार्मिकों के हितों का होगा जल्द समाधान : कैलाश रावत
संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि कार्मिकों के हितों का जल्द समाधान कराया जा सके. इसके लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद किया जायेगा. रावत ने कहा कि आने वाले समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जायेगा. संघ के महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य रहेगा कि कार्मिकों के हितों का शीघ्र समाधान हो.
Also Read
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?






