Rottweiler कुत्तों का मालिक गिरफ्तार हो गया है. बता दें रविवार सुबह दो खतरनाक रोटवीलर नस्ल के कुत्तों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था. जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी. फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
Rottweiler कुत्तों का मालिक गिरफ्तार
घटना राजपुर क्षेत्र रविवार सुबह 4 बजे की है. सुबह तड़के कौशल्या देवी हर रोज की तरह ही मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. इस दौरान दो रोटवीलर कुत्ते अपनी घर की दिवार लांघ कर निकल आए और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं. जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई.
नगर निगम से नहीं लियाथा लाइसेंस
महिला के बेटे उमंग निर्वाल निवासी जाखन ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने कुत्तों के मालिक नफीस (40) पुत्र शकूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की तो पता चला कि नफीस ने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया था. जिसे बाद पुलिस ने नफीस को अरेस्ट कर लिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






