मुंबई में मॉब लिचिंग का एक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक छोटे से विवाद के चलते एक शख्स को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। यह विवाद गाड़ी ओवरटेक को लेकर हुआ था। जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम आकाश माइन बताया जा रहा है।
9 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें भीड़ एक शख्स को पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है जो पीड़ित को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी हुई है और एक दूसरा शख्स हाथ जोड़-जोड़कर भीड़ से माफी मांग रहा है और लोग उसे भी पीट रहे हैं।
Also Read
- Nuh: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! पिकअप ने मजदूरों को कुचला, सात की मौत
- पहलगाम आतंकी हमले में नाम पूछकर गोली मारने वाले आंतकी आसिफ का घर विसफोट से उड़ाया
- भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर हुआ ढेर
- Pahalgam Terror Attack LIVE: अब चार आतंकियों की तस्वीर भी आई सामने
- Pahalgam हमले के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पकड़ा, आंखों में पट्टी बांध कर फोटो शेयर की