देहरादून में बीती रात एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रेन की चपेट में आया शख्स
घटना हर्रावाला रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि दिनेश कुमार(48) पुत्र चमन लाल निवासी मियांवाला की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है।
मामले की जांच जारी
मामले को लेकर ट्रेन के लोको पायलट महेश चंद कांडपाल ने पुलिस को जानकारी दी कि घटना करीब साढ़े बारह बजे की है। एक व्यक्ति अचानक झाड़ियों से निकल कर आया और ट्रेन के नीचे आ गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच जारी है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






