4 या 5 अप्रैल?, जानिए कब आ रहे प्रधानमंत्री मोदी देहरादून

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में जनसभा की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे।

PM Modi कब आएंगे देहरादून?

सूत्रों की माने तो 4 अप्रैल को PM मोदी देहरादून आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने पीएम कार्यालय से समय मांगा है। बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल को देहरादून दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि PMO की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम का अभी भी इंतजार है।

Read More

पीएम के संभावित दौरे की बनाई जा रही योजना: मंत्री

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की योजना अभी बनाई जा रही है। BJP सरकार के नौ साल के कार्यकाल में, PM मोदी ने उत्तराखंड का दौरा किसी भी पिछली सरकार के प्रधानमंत्री की तुलना में ज़्यादा बार किया है। उन्होंने आगे कहा कि जब भी प्रधानमंत्री यहां आते हैं, तो वे उत्तराखंड को प्रगति के एक नए रास्ते पर ले जाने की दिशा में काम करते हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे PM

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं। बता दें उत्तराखंड के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस हाईवे के खुलने के बाद देहरादून से दिल्ली की दूरी केवल ढाई घंटे रह जाएगी। साथ ही दिल्ली से देहरादून की दूरी 236 किमी से घटकर 213 किमी हो जाएगी।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *