शहर के विभिन्न चौराहों पर लेफ्ट टर्न को फ्री रखने की पुलिस की योजना परवान नहीं चढ़ पाई. अब पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही कर रही है.
लेफ्ट टर्न को बाधित करना पड़ेगा भारी
बीते सोमवार को देहरादून पुलिस ने लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले 110 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही की. इसके अलावा पुलिस अब तक 226 रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों को सीज किया है. पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अलग-अलग चौराहों में खड़े होकर चालानी कार्यवाही की है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने चलाया अभियान
बता दें एसएसपी अजय सिंह द्वारा लेफ्ट टर्न बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई किए जाने के एसपी ट्रैफिक देहरादून को निर्देश दिए गए हैं. जिसके क्रम में पुलिस ने ये कार्यवाही की है. पुलिस शहर के मुख्य चौराहों-तिराहो पर लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाये हुए है. एसएसपी के मुताबिक ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.






