देहरादून में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड की असल वजह ओवरटेक करना नहीं बल्कि बीती देर रात क्लब में हुआ विवाद है। बताया जा रहा है क्लब में आए स्कार्पियो सवार युवकों का क्लब के स्टाफ के साथ बिल को लेकर झगड़ा हुआ था।
क्लब में स्टाफ के साथ बिल को लेकर हुआ था झगड़ा
मामले को लेकर देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि गोलीकांड में शामिल लोग पिछली रात ‘ज़ेन जी क्लब’ में ही थे, जहां बिल को लेकर क्लब के स्टाफ़ से उनका झगड़ा हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आज सुबह, जब क्लब के संचालक परिसर बंद करके निकले, तो उन्हीं युवकों ने उनका पीछा किया। जोहरी गांव में स्थिति और बिगड़ गई, जहां दो गुटों के बीच कहा-सुनी के बाद गोलीबारी हो गई।
पुलिस ने किया क्लब सील
एसएसपी ने बताया कि मसूरी रोड पर स्थित ‘ज़ेन जी क्लब’ को सील कर दिया है। साथ ही उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए डीएम सविन बंसल को सिफ़ारिश भेजी है। SSP ने कहा गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा। बता दें इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर, वी.के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
फॉर्च्यूनर कार में सवार दो शख्स चोटिल
घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।






