आंखों में गुस्सा, हाथ में खंजर…, इस फेमस अभिनेत्री की फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, क्या पहचान पाए आप?

rashmika mandanna mysaa poster Out: आंखों में गुस्सा, हाथ में खंजर और चेहरे पर बाग़ी तेवर। इस नई पोस्टर में एक फेमस एक्ट्रेस का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला है। फैंस हैरान हैं कि क्या ये वही चहेती अभिनेत्री है? नाम बताना मुश्किल पर अंदाज़ा लगाना शुरू हो चुका है। क्या आप पहचान पाए इस फेमस अभिनेत्री को। अगर नहीं तो हम आपको बता देते है। ये और कोई नहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है।

रश्मिका की फिल्म का पोस्टर हुआ जारी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिलहाल अपनी फिल्म कुबेरा की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच आज उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दिया है। रश्मिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एक खौफनाक पोस्टर रिलीज कर दिया है। 27 जून को फिल्म मैसा (Mysaa) की झलक जारी की गई है। एक्ट्रेस का खौफनाक लुक सभी को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म को रविंद्र पुले ने डायरेक्ट किया है।

Read More

अलग अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

मैसा में रश्मिका का लुक एग्रेसिव नजर आ रहा है। इस पोस्टर में उनके हाथ में खंजर, चेहरे पर खून और आंखों में आक्रोश दिख रहा है। जिसको देखकर लग रहा है कि वो लड़ाई के लिए तैयार है। रश्मिका का इस फिल्म में अब तक का सबसे अलग अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *