Squid Game Season 3 Release Time in India: दुनियाभर के दर्शकों को इमप्रेस करने वाली कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा और आखिरी सीजन आ चुका है। आज यानी 27 जून को Squid Game Season 3 Netflix पर रिलीज होगा। आखिरी सीजन में कहानी सिर्फ सर्वाइवल की नहीं होगी बल्कि ये सत्ता, इंसानियत और विद्रोह के बीच की लड़ाई बन चुकी है।
Squid game Season 3: मौत के खेल का आखिरी राउंड,
बता दें कि सीजन 2 के आखिर में Gi-hun अपने सबसे करीबी दोस्त को खो देता है। साथ ही उसे Front Man के पीछे की पहचान भी पता चल जाती है। अब आखिरी सीजन में वो गेम को खत्म करने के ईरादे से लौटता है। लेकिन सीजन 3 में उसका रास्ता और भी ज्यादा कठिन होने वाला है। इसमें नए गेम्स से लेकर खिलाड़ी और पहले से भी ज्यादा कठिन और क्रूर नियम देखने को मिलेंगे।
भारत में कब और कैसे देखें? Squid Game Season 3 Release Time
भारत में Squid Game Season 3 को 27 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे IST से Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अब आप सभी एपिसोड का मजा एक साथ ले सकते है। भी जाकर दर्शक इसे बिंज-वॉच कर सकते हैं।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
कौन-कौन हैं स्टार कास्ट में?
इस सीज़न दर्शकों को नए के साथ कई पुराने चेहरे भी देखने को मिलेंगे। जिसमें मुख्य किरदार निभा रहे ली जंग-जे (Gi-hun / प्लेयर 456) की वापसी होगी। इसके अलावा ली ब्युंग-हुन (Front Man) – गेम के रहस्यमयी संचालक भी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा जून-हो, पुलिस अफसर का किरदार निभाने वाले वी हा-जून, कांग हा-न्यूल (Dae-ho), पार्क ग्यू-यंग (No-eul), जो यू-री (Jun-hee), यांग डोंग-ग्यून (Yong-sik) आदि भी अभिनय करते नजर आएंगे।
इस बार Squid Game का आखिरी सीजन केवल 6 एपिसोड का होगा। ये सीजन सबसे छोटा है लेकिन सबसे खतरनाक है। हर एपिसोड के बाद Gi-hun और Front Man के बीच टेंशन बढ़ती जाएगी।





