उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर है। फिल्मी जगत से लेकर नामी उद्योगपति और पॉलीटिशियन तक सभी ने उनके निधन पर दुख जताया। मुंबई के NCPA ग्राउंड में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां पर हजारों की सख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। इस दौरान रतन टाटा का डॉग गोवा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने आया था।
रतन टाटा के Dog गोवा’ ने भी दी श्रद्धांजलि
बिजनेस मैन के अलावा रतन टाटा को जानवरों से बहुत प्रेम था। उनका डॉग गोवा उन्हें NCPA ग्राउंड में श्रद्धांजलि देने आया था। बता दें कि काफी साल पहले रतन टाटा ने कुत्ते को एडॉप्ट किया था। उन्होंने कुत्ते का नाम गोवा रखा था। उससे वो काफी प्रेम करते थे। उनका पसंदीदी डॉग गोवा बॉम्बे हाउस में ही रहता है। उनके निधन के बाद से उसने कुछ नहीं खाया है।
Also Read
- Nuh: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! पिकअप ने मजदूरों को कुचला, सात की मौत
- पहलगाम आतंकी हमले में नाम पूछकर गोली मारने वाले आंतकी आसिफ का घर विसफोट से उड़ाया
- भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर हुआ ढेर
- Pahalgam Terror Attack LIVE: अब चार आतंकियों की तस्वीर भी आई सामने
- Pahalgam हमले के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पकड़ा, आंखों में पट्टी बांध कर फोटो शेयर की
रतन टाटा को जानवरों से था प्यार
अक्सर रतन टाटा को घायल या आवारा कुत्तों की मदद करते हुए देखा या है। सोशल मीडिया पर भी वो लोगों से एडॉप्ट करने की अपील करते थे। कुत्तों के प्रति प्रेम के कारण ही वो और शांतनू नायडू करीब आए थे। शांतनु ने आवारा कुत्तों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए एक स्टार्टप किया था। डॉग्स के रिफ्लेक्टिव कॉलर के लिए रतन टाटा ने इस इनिशिएटिव को फंड किया था।
कुत्ते की वजह से शाही समारोह में नहीं हुए थे शामिल
कुत्तों के प्रति उनका प्यार नापा नहीं जा सकता। एक बार उनका कुत्ता काफी बीमार था। ऐसे में उसके पास रहने के लिए रतन टाटा ने एक रॉयल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बने। बकिंघम पैलेस में साल 2018 में टाटा को उनके उत्कृष्ट परोपकारी प्रयासों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाना था। लेकिन उनका कुत्ता काफी बिमार था। जिसके चलते वो शाही समारोह में शामिल नहीं हुए।