रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह के रक्षा ऑपरेशन या सुरक्षा बलों की मूवमेंट का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा.
सेना के ऑपरेशन की कवरेज पर पाबंदी
मंत्रालय ने चेताया कि बिना अनुमति के कवरेज राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है. सरकार ने कहा है कि आतंकवाद विरोधी अभियानों की कवरेज सिर्फ अधिकृत अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली जानकारी के आधार पर ही हो सकती है. इससे पहले भी मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम 2021 के तहत ऐसे प्रसारणों पर रोक के निर्देश दिए थे.
मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी
मंत्रालय ने सभी मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और पत्रकारों से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और उच्चतम नैतिक मानदंड बनाए रखने की अपील की है. केंद्र ने यह कदम करगिल युद्ध, 26/11 मुंबई हमले और कंधार अपहरण जैसी घटनाओं से मिली सीख के बाद उठाया गया है. सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
Also Read
- उत्तराखंड में कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, रोजगार की मांग के अनुसार तैयार होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला







