पौड़ी जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने 15 हजार की घूस लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विजिलेंस की टीम ने अभियुक्त के दून स्थित आवास की तलाशी भी ली है।
पौड़ी में 15 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने पौड़ी में राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि ने उसके पैतृक गांव नौगांव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में 15 हजार रूपए मांगे थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने राजस्व निरिक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
पहाड़ में रिश्वतखोरों से जनता परेशान
पहाड़ में रिश्वतखोरों से जनता परेशान हो गई है। छोटे से छोटे काम के लिए भी भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिस कारण पहाड़ की जनता त्रस्त हो गई है। रिश्वखोरों से परेशान होकर जनता अब शिकायत कर रही है। बता दें कि पूरे प्रदेश में विजिलेंस ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर अपना शिकंजा कस रही है।






