ऋषिकेश: योग नगरी और साहसिक पर्यटन का केंद्र ऋषिकेश अब विश्वस्तरीय राफ्टिंग सुविधाओं के लिए जाना जाएगा। 100 करोड़ रुपये की लागत से यहां आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने विशेष सहायता योजना के तहत धनराशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ऋषिकेश पहले ही राफ्टिंग के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बन चुका है। अब इस बेस स्टेशन के निर्माण से साहसिक खेलों को और बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर अत्याधुनिक सुविधाएं, जैसे कि शौचालय, कपड़े बदलने की जगह और खानपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, तपोवन क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग भी विकसित किए जाएंगे।
मुख्य बातें:
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
- परियोजना की लागत: 100 करोड़ रुपये
- समय सीमा: 2 साल
- रोजगार: 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
- सुविधाएं: शौचालय, चेंजिंग रूम, खानपान केंद्र और वैकल्पिक मार्ग
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष रुचि से उत्तराखंड को केंद्र से हरसंभव सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार परियोजना के लिए जमीन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करेगी।






