हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई.
डंपर ने बाइक सवार को कुचला
हादसा सोमवार का है. जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारावाला गांव के स्टोन क्रशर से बजरी भरकर एक तेज रफ्तार डंपर मानुबास गांव से गुजर रहा था. इस दौरान डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में परीक्षित (27) की मौके पर हो मौत हो गई. हादसे के बाद चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
ग्रामीणों ने की सड़क जाम
हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकन ग्रामीणों में आक्रोश है. अभी तक ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






