देहरादून के महंत रोड में स्थित एक मकान के ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.
मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक लगी आग
घटना शनिवार रात की है. जानकारी के अनुसार महंत रोड पर स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया कि मकान के ऊपरी तल पर आग लगी हुई थी. दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान ज्ञान सिंह गोयल का है. जो नमकीन के होलसेल का काम करते हैं. उनके द्वारा मकान के ऊपरी तल पर नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियां रखी हुई थी. घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है. इसके साथ ही आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।






