देहरादून को सुमिता ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स (FRCOG) द्वारा फेलोशिप से सम्मानित किया गया है. सुमिता को यह सम्मान 14 से 16 अक्टूबर को मस्कट, ओमान में आयोजित RCOG कांग्रेस के दौरान मिला है. बता दें डॉ सुमिता ये उपलब्धि पाने वाली देश को पहली डॉक्टर बनी है.
लंदन में मिला RCOG फेलोशिप सम्मान
डॉ. प्रभाकर पिछले 25 सालों से महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रही है. उन्होंने जोख़िम भरी गर्भावस्थाओं, स्त्री रोग सर्जरी, और बांझपन के उपचार में अपना अहम योगदान दिया है, जिससे उनकी पहचान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई है. अपने चिकित्सा अनुभव के साथ-साथ, डॉ. प्रभाकर ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया और महिला स्वास्थ क्षेत्र की उन्नति में मदद की.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
उपलब्धि पाने वाली देश की पहली डॉक्टर बनी है सुमिता
डॉ. सुमिता प्रभाकर ने चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रथाओं को अपनाने पर जोर दिया, जिससे मरीजों को अत्यधिक लाभ हुआ. FRCOG फेलोशिप प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दी जाती है. मस्कट में इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त कर डॉ. प्रभाकर ने अपनी विशेषज्ञता और समर्पण को और अधिक मजबूत किया, जो भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाता है.






