हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रुड़की कोतवाली क्षेत्र में स्थित आर्मी एरिया में बीती देर रात एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता हुआ मिला है. आर्मी के जवानो ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
आर्मी एरिया में घुसा संदिग्ध
घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस के अनुसार रुड़की के कोतवाली क्षेत्र में आर्मी एरिया में अली आलम नाम का एक व्यक्ति घुस गया. सुरक्षा में तैनात जवानों ने आर्मी एरिया में संदिग्ध हालत में घूमते देखा हिरासत में ले लिया है. आलम को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है.
संदिग्ध से पूछताछ जारी
एस पी देहात शेखरचन्द सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्मी एरिया में घूम रहा अली आलम नशे की हालत में था. जो गलती से आर्मी एरिया में घुस गया था. पुलिस के द्वारा अली आलम से पूछताछ अभी जारी है. बताया जा रहा है अली मूल रूप से बिहार का मूल निवासी है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






