मंगलौर हरिद्वार हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस और मोटरसाइकिल सवार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
रोडवेज बस और बाइक की टक्कर
मंगलौर हरिद्वार हाइवे पर एक बस और मोटरसाइकिल सवार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उसी वक्त वहां से एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र सिंह डोभाल गुज़र रहे थे। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी और मृतकों को मोर्चरी भिजवाया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
दोनों किशोर को 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई बस
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मन्नान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस के नीचे आने से बाइक सवार दोनों किशोर करीब 40 मीटर तक घिसटते हुए गए। इस हादसे को देख लोगों में हड़कंप मच गया।






