उत्तराखंड के निवासियों को राज्य स्थापन दिवस पर धामी सरकार तोहफा दे सकती है। राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश में यूसीसी (UCC) लागू हो सकता है। सोमवार को UCC रूल्स एंड मेकिंग कमेटी की आख़िरी बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
UCC रूल्स एंड मेकिंग कमेटी एक हफ्ते में CM को सौंपेगी रिपोर्ट
आज UCC रूल्स एंड मेकिंग कमेटी की आख़िरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमें फैसला लिया गया कि अब UCC रूल्स एंड मेकिंग कमेटी के सभी सुझावों की एक बुकलेट प्रकाशित होगी। इसके साथ ही एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री को ये बुकलेट सौंपी जाएगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
राज्य स्थापना दिवस से पहले लागू हो सकता है UCC
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूल्स मेकिंग बुकलेट विधायी एवं न्याय विभाग को भेजेंगे। प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले UCC लागू हो सकता है। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। बता दें कि पहले भी सीएम धामी यूसीसी 9 नवंबर से पहले लागू करने की घोषणा कर चुके हैं।






