देहरादून। शनिवार को विद्युत संविदा एकता मंच के प्रतिनिधि मंडल ने संयोजक विनोद कवि के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी परिषद, उत्तराखंड रविंद्र जुगरान से मुलाकात की। इस दौरान विद्युत संविदा एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रविन्द्र जुगरान को ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान वेतन के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपेक्षित विनियमितिकरण नियमावली-2024 में सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया।
मुलाकात के दौरान रविंद्र जुगरान जी ने संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे संविदा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के संबंध में उत्तराखंड शासन से वार्तालाप करेंगे तथा उत्तराखंड शासन से अनुरोध करेंगे की अपेक्षित विनियमितीकरण नियमावली में उन सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए जिन्होंने 10 साल की निरंतर सेवा पूर्ण कर ली हो। प्रतिनिधि मंडल में विनोद कवि, मंजू तिवारी, सुभाष डोभाल, अनिल नौटियाल, अनिल भट्ट, नागेंद्र मेंदोला, सुनील चौहान, जितेंद्र नेगी, इत्यादि मौजूद रहे।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग






