देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की तीन नई हवाई सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ कर राज्य के हवाई संपर्क को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं के साथ-साथ दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सेवाएं पर्यटन, आपदा प्रबंधन और सीमांत क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उड़ान योजना के तहत राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 10 पर सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। ये सेवाएं पर्यटन, आर्थिक विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देंगी। देहरादून से जोशियाड़ा की यात्रा अब सिर्फ 40 मिनट और गौचर की यात्रा मात्र 50 मिनट में पूरी होगी, जिससे लोगों को पहाड़ी इलाकों में आने-जाने में राहत मिलेगी।
सेवाओं का शेड्यूल और किराया:
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
- सहस्त्रधारा-गौचर हेलीकॉप्टर सेवा:
- यह सेवा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होगी।
- सहस्त्रधारा से सुबह 9:30 बजे गौचर के लिए उड़ान, और 10:40 बजे गौचर से वापसी।
- किराया: 20 नवंबर 2024 तक ₹3000 प्रति व्यक्ति, उसके बाद ₹3600 प्रति व्यक्ति।
- सहस्त्रधारा-जोशियाड़ा हेलीकॉप्टर सेवा:
- यह सेवा भी सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होगी।
- सहस्त्रधारा से दोपहर 12:00 बजे जोशियाड़ा के लिए उड़ान, और 1:00 बजे जोशियाड़ा से वापसी।
- किराया: 20 नवंबर 2024 तक ₹3000 प्रति व्यक्ति, उसके बाद ₹3300 प्रति व्यक्ति।
- दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा:
- यह सेवा ‘एलायंस एयर’ द्वारा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।
- दिल्ली से सुबह 9:20 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान, और 11:15 बजे पिथौरागढ़ से वापसी।
- किराया: 14 नवंबर 2024 तक ₹2499 प्रति व्यक्ति, उसके बाद दिल्ली से पिथौरागढ़ ₹6999 और पिथौरागढ़ से दिल्ली ₹7447 प्रति व्यक्ति।
उत्तराखंड सरकार का यह कदम राज्य के हवाई संपर्क को सुदृढ़ कर पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।






