उत्तराखंड में एक बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिला है। भाजपा के छह बड़े नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ली है। उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत वरिष्ठ नेताओं की मजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है।
उत्तराखंड के इन भाजपा नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल, रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कांग्रेस का दामन थामा है।
जल्द ही और नेता भी होंगे कांग्रेस में शामिल: गोदियाल
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हाल ही में, उत्तराखंड कांग्रेस के अन्य नेताओं से परामर्श करने के बाद, उन्होंने इन नामों को अपनी अंतिम मंज़ूरी दे दी है। जल्द ही और भी नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाएगा।
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






