देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनावों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश से 5000 मतपेटियां मंगाई गई हैं। निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने जानकारी दी कि निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अधिसूचना जारी होते ही मतपेटियां संबंधित जिलों को सौंप दी जाएंगी।
पंचायत चुनाव की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 25 दिसंबर को पंचायतों की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा, जिस पर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 13 जनवरी तक संशोधित वोटर लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी।
निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराना चुनौतीपूर्ण
निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराना बड़ी चुनौती है। इसके लिए भारी मात्रा में मानव संसाधन और सुरक्षा इंतजाम की जरूरत होगी। हालांकि इस विषय में चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इसे धरातल पर अमल में लाना लगभग असंभव माना जा रहा है।
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- दो धड़ों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस: हरदा की नाराजगी की वजह आई सामने, MLA धामी बोले सामूहिक इस्तीफ़ा
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन






