दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्तीकरण के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के आरोप लगे हैं.
दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्तीकरण पर युवक ने दिया था रिएक्शन
बता दें 26 अप्रैल को करण पुत्र विजय कुमार, निवासी नेहरू कॉलोनी ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी थी. तहरीर में उन्होंने बताया था कि फेसबुक आईडी ‘आचार्य राजेश बडोनी’ से दून अस्पताल में अवैध मजार ध्वस्तीकरण की वीडियो और फोटो डाली गई थीं, जिसे ‘सौरभ ठाकुर’ नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया.
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
शेयर की गई पोस्ट पर ‘साहिल खान खान’ नाम के फेसबुक यूजर ने धर्मपुर चौक स्थित मंदिर और पहलगाम में हुई घटना को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साहिल खान को अरेस्ट कर लिया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल ऑटो चालक है. बताया जा रहा है कि दून अस्पताल परिसर में बनी अवैध मजार को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद साहिल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए आपत्तिजनक पोस्ट डाला था. फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस इस तरह की वीडियो या पोस्ट प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर रही है.






