देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा हेतु ऑपरेटरों का चयन पूरा कर लिया है।
पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के जरिए कुल 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को चुना गया है, जिन्हें विभिन्न हेलीपैड्स पर तैनात किया जाएगा। योजना के तहत गुप्तकाशी से 2, फाटा से 4 और सिरसी से 2 ऑपरेटर सेवाएं संचालित करेंगे।
प्राधिकरण द्वारा यात्रियों के लिए एकतरफा किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रति यात्री 6,077 रुपये, फाटा से 4,840 रुपये और सिरसी से 3,043 रुपये किराया तय किया गया है। इन दरों पर जीएसटी अलग से देय होगा।
Also Read
- देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख
- उत्तराखंड का लाल सिक्किम में शहीद: एवलांच की चपेट में आया जवान, परिजनों में पसरा मातम
- केदारनाथ धाम 2026 – यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक ने किया ग्राउंड निरीक्षण
- विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
- सड़क किनारे 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल
हेली सेवा के टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग के दौरान सुविधा शुल्क भी अतिरिक्त रूप से लिया जाएगा।
यूकेडा ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।






