देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस कि टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
घटना बुधवार की है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को जानकारी दे कि डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर एक लाख की रिश्वत की मांग की है। जिसे वे नहीं देना चाहता है। शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने ट्रैप तैयार किया।
सड़क किनारे ले रहा था अधिकारी रिश्वत के पैसे
तय योजना के अनुसार अधिकारी धनवीर सिंह अपनी कार से पैसे लेने के लिए नेपाल फार्म पहुंचा। जैसे ही उसने सड़क किनारे शिकायतकर्ता से नोट लिए विजिलेंस की टीम ने अधिकारी को घेराबंदी कर अरेस्ट कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद अधिकारी को पूछताछ के लिए रायवाला कोतवाली ले जाया गया है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






