सीएम धामी इन दिनों हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। सुबह हरियाणा के बसाना गांव, कलानौर में सीएम धामी ने रैली को संबोधित किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री रोहतक पहुंचे और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
हरियाणा चुनाव में सीएम धामी की हुंकार
हरियाणा के रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने हरियाणा के समग्र विकास को गति प्रदान करने के लिए राज्य में एक बार फिर से भाजपा सरकार चुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जनता-जनार्दन का विश्वास… हरियाणा है भाजपा के साथ !”
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल BJP ने किया खत्न
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पर्ची-खर्ची सिस्टम के कारण गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बेटे-बेटियों को नौकरी नहीं मिल पाती थी। हरियाणा में खुलेआम भ्रष्टाचार, दलाली और घूसखोरी का खेल चलता था। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राष्ट्रवादी जनता भ्रष्टाचारी, विभाजनकारी और राष्ट्रविरोधी ताकतों को नकारते हुए फिर से हरियाणा के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाएगी।






