भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आज सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ रूडकी जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर चालान कर उनका शोषण किया जा रहा है।
जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर किसानों ने दिया धरना
किसान बीते कुछ महीनों से लगातार स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऊर्जा निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर लगाने का वो विरोध करते हैं। इसके साथ ही सीपीयू द्वारा जगह-जगह चेकिंग के नाम पर कई हज़ार रुपए के चालान करने के विरोध में साथ ही एक ज्ञापन भी जॉइन्ट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार
- बदमाशों के हौसले बुलंद: कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई
स्मार्ट मीटर बिल्कुल भी नहीं लगने देंगे
किसानों का कहना है कि उनको गन्ने का मूल्य कई सालों तक नहीं मिलता है। वहीं दस-दस हज़ार रुपए के चालान सीपीयू द्वारा काटे जा रहे हैं। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर नही लगने देंगे चाहे इस के कितना ही बड़ा आंदोलन क्यो ना करना पड़े।






