देहरादून: शनिवार को देहरादून में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची घर के निकट की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोपी ने बच्ची को रास्ते में रोका और उसे पीटा।
पूरा मामला पटेलनगर का है। यहां के एक निवासी ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी 10 साल की बच्ची दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। थोड़ी देर बाद बच्ची घबरा-सहमी घर पहुंची। बच्ची ने बताया कि रास्ते में मोईन उर्फ नसीर ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। बच्ची ने परिजनों को बताया कि मोईन पिछले एक महीने से उसे गंदी दृष्टि से देख रहा है। मोईन ने उसे कई बार अपने साथ ले जाना चाहा था।
आरोपी ने परिवार को मार डालने की धमकी दी
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
शिकायत के अनुसार, मोईन ने गंदी हरकत करने के बाद बच्ची को धमकी भी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताती तो उसे और उसके परिवार को मार डाल देगा। बच्ची की पूरी कहानी सुनने के बाद परिवार दुकान पर आया। आरोपी को उसके परिजनों ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।






