हरिद्वार: अजरबैजान की राजधानी बाकू में 4 से 22 नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता और पर्यावरण विशेषज्ञ जुटेंगे। इस वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति और अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि, डॉ. चिन्मय पंड्या करेंगे।
डॉ. पंड्या पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर भारतीय दृष्टिकोण से समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों का समाधान निकालना है, जो मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
गायत्री परिवार के नेतृत्व में, डॉ. पंड्या ने हाल ही में नदी संरक्षण शिखर सम्मेलन, राष्ट्रीय नदी संगम और भारत जल सप्ताह जैसे आयोजनों में भी जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण पर अपनी आवाज उठाई है। अब UN सम्मेलन में, वह भारत के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पुरजोर तरीके से रखेंगे।
Also Read
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- राघव चड्ढा को बड़ा झटका!, AAP ने राज्यसभा में छीना उनका पद
- गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी
डॉ. पंड्या का यह कदम भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट से निपटने की दिशा में सार्थक समाधान खोजने में सहायक होगा।






