देहरादून: ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा की भीषण टक्कर में छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर ड्राइवर की पहचान कर ली है। मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी इस हादसे का मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।
घायल सिद्धेश की हालत में सुधार
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिद्धेश की हालत में पहले से सुधार हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह फिलहाल बोलने में असमर्थ है, लेकिन खतरे से बाहर है।
कंटेनर का स्वामित्व और बिक्री पर जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल कंटेनर (एचआर 55जे 4348) को गुड़गांव स्थित यूआरसी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को आपसी एग्रीमेंट पर बेचा था। हालांकि, इसे पंजीकृत नहीं कराया गया था।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
ड्राइवर और साथी की पहचान में जुटी पुलिस
हादसे की रात कंटेनर में अभिषेक चौधरी बतौर ड्राइवर मौजूद था। उसके साथ एक और व्यक्ति सवार था, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के दौरान कंटेनर का संचालन कैसे हो रहा था और उसके पास संबंधित दस्तावेज थे या नहीं।
अभिषेक से पूछताछ से खुलेंगे कई राज
पुलिस का कहना है कि अभिषेक चौधरी की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही, उसके साथ मौजूद दूसरे शख्स की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी मिल पाएंगे।






