देहरादून: मानसून की विदाई के बाद भले ही उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते बृहस्पतिवार ने नवंबर में ठंड के पिछले 10 सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दशक में नवंबर का सबसे कम दिन का तापमान है।
कोहरे और ठंड ने किया परेशान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में छाए कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। भले दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.1 डिग्री दर्ज किया गया हो, लेकिन यह पिछले 10 वर्षों में नवंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन के समय खिली धूप ने ठंड का असर कुछ हद तक कम कर दिया।
हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में शुक्रवार के लिए सुबह और शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड के बढ़ने की संभावना है।
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
बारिश के आसार नहीं
प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 25 नवंबर तक मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
पिछले 10 वर्षों का नवंबर तापमान रिकॉर्ड
| साल | अधिकतम तापमान (डिग्री में) |
|---|---|
| 2023 | 27.1 |
| 2022 | 29.2 |
| 2021 | 28.2 |
| 2020 | 29.9 |
| 2019 | 29.9 |
| 2018 | 28.0 |
| 2017 | 29.6 |
| 2016 | 31.2 |
| 2015 | 29.3 |
| 2014 | 28.7 |
| 2013 | 28.4 |
| 2012 | 29.2 |
| 2011 | 28.7 |






