देहरादून में एक महिला दरोगा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप पुलिस के एक कॉन्सटेबल पर लगा है। इस मामले में महिला दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल किया
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में एक महिला दरोगा ने तहरीर दी है। महिला दरोगा का आरोप है कि उसके साथ एक पुलिस कॉन्सटेबल ने बलात्कार किया। यही नहीं पुलिस कॉन्सटेबल ने महिला दरोगा की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करता रहा। अब महिला दरोगा ने इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की है।
आला अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
वहीं डिपार्टमेंट महिला दरोगा के इन आरोपों के बाद हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं अब महिला दरोगा के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के निर्देश दिए हैं।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






