उत्तराखंड में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम बदलेगा। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट है तो वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का अलर्ट है। इसके चलते ठंड एक बार फिर लौट सकती है।
चलेंगी तेज हवाएं, हल्की बारिश भी
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं का अलर्ट है। ये हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। नैनीताल में भी तेज हवाओं का अलर्ट है।
उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
वहीं राज्य में 17 मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। हल्की और मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






