समूचा उत्तराखंड जहां एक ओर होली के रंगों में सराबोर है तो वहीं दूसरी ओर होली के बहाने तीखे शब्दों के रंग भी इस बार होली में देखने को मिले हैं। उत्तराखंड के लोक गायक और गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का गीत इन दिनों खासा सुना और देखा जा रहा है। नरेंद्र सिंह नेगी ने ये गीत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के लिए लिखा है। नेगी दा का ये गीत सोशल मीडिया में खासा पॉपुलर हो रहा है।
मत मारो पिरेम लाला पिचकारी…
दरअसल शुक्रवार को होली के मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी ने हारमोनियम और ढोलक की थाप पर ऐसी धुन छेड़ी कि वो पूरे सूबे में चर्चा का विषय बन गई। नेगी दा ने होली पर जो गीत गाया उसका मुखड़ा कुछ ऐसा था – ‘मत मारो मोहन पिचकारी’…लेकिन इसी गीत के एक अंतरा ऐसा था जिसे लेकर अब चर्चाएं हो रही हैं। नेगी दा इस गीत का एक अंतरा कुछ इस तरह से गाते हैं – ‘मत मारो पिरेम लाला पिचकारी, तोरी पिचकारी में भरी गारी, मत मारो पिरेम लाला पिचकारी’….अब नेगी दा के इस गीत के बाद प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर चर्चाएं फिर एक बार शुरू हो गईं हैं।
होली के बहाने किया कटाक्ष
दरअसल नेगी ने अपने होली गीत के बहाने प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से जुड़े हालिया प्रकरण पर निशाना साध दिया है। नेगी दा ने बड़ी खूबसूरती से गीतों के जरिए अपनी बात कह दी।
Also Read
- देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल में फेल हुए 11वीं के 35 छात्र, अभिभावकों ने काटा हंगामा
- प्रदेशभर में शुरू हुआ वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जनजागरुकता अभियान, गिनाए फायदे
- देहरादून में IPL सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, दुबई से जुड़े तार, 6 सट्टेबाज गिरफ्तार
- कांग्रेस की रैली से चोरी हुए प्रदेश अध्यक्ष के दोनों फोन, करन माहरा को भरोसा
- संविधान बचाओ रैली : कांग्रेस ने BJP पर लगाए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप
पहले भी गा चुके हैं ऐसे गीत
नरेंद्र सिंह नेगी पहले भी अपने ऐसे गीतों के जरिए राजनीतिज्ञों पर कटाक्ष कर चुके हैं। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की भी अपने गीतों के जरिए आलोचना कर चुके हैं।