उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अब डिजिटल मोर्चे पर भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारतीय सेना की सख्त प्रतिक्रिया के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अब साइबर अटैक का रास्ता चुना है. बता दें पाकिस्तानी हैकर्स ने उत्तराखंड के कई आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक कर पाकिस्तान का झंडा लगाया है.
आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक कर लगाया पाकिस्तान का झंडा
जानकारी के अनुसार हैकर्स ने बीते दो दिनों में दो बार भारतीय सैन्य संस्थानों की ऑटोनोमस वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिश हुई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उत्तराखंड के रानीखेत स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट को हैक कर उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया. इससे साइबर एजेंसियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है इन साइबर हमलों के पीछे पाकिस्तान स्थित IOK Hacker नाम का ग्रुप सक्रिय है.
भारतीय सेना और उससे जुड़ी सार्वजनिक वेबसाइट्स को किया टारगेट
IOK Hacker के इस ग्रुप ने भारतीय सेना और उससे जुड़ी सार्वजनिक वेबसाइट्स को टारगेट किया. जिन संस्थानों को निशाना बनाया गया उनमें आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर, रानीखेत, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन और वायुसेना का प्लेसमेंट पोर्टल शामिल हैं. साइबर एजेंसियों ने तत्काल इन हमलों को ट्रेस कर कार्रवाई शुरू की. शुरुआती जांच में लोकेशन पाकिस्तान की पाई गई है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
साइबर डिफेंस को किया जा रहा मज़बूत
एजेंसियों ने वेबसाइट की सुरक्षा को बहाल करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी संवेदनशील जानकारी लीक न हो और ऑपरेशनल नेटवर्क पर इसका कोई असर न पड़े. सूत्रों के अनुसार सरकार इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है और साइबर डिफेंस को और मज़बूत किया जा रहा है. यह हमला एक बार फिर यह साबित करता है कि पाकिस्तान, भारत की सैन्य ताकत से घबराकर अब साइबर मोर्चे पर कायराना हरकतों पर उतर आया है.






