Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इसी बीच इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की पहली झलक मेकर्स ने जारी कर दी है। मल्टी स्टारर ये फिल्म ने काफी टाइम से सुर्खियों में है। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण, माता सीता के लिए साई पल्लवी और यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म अपने शूटिंग फ्रेज में है।
Ramayana की पहली झलक आई सामने Ramayana First Glimpse
आए दिन फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। दो पार्ट में इस फिल्म को बनाया जा रहा है। लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर इसे दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
मेकर्स ने कहा था कि वो तीन जुलाई को रामायण की पहली झलक दर्शकों के लिए शेयर करेंगे। इसी के चलते आज मेकर्स ने रामारण की पहली झलक शेयर कर दी है। इसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिलती है। इसको देखकर फैंस पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है।
Also Read
- हुमा कुरैशी की ‘महारानी 4’ की रिलीज डेट कंफर्म, सीरीज का धांसू ट्रेलर भी हुआ जारी
- फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा ने तोड़ा दम!, 11 दिन पहले हुए थे हादसे का शिकार
- कभी दिनभर के कमाते थे ₹3, उधार मांग कर किया गुजारा, तारक मेहता के Nattu Kaka की कहानी रुला देगी
- दीपिका पादुकोण के नखरों से थे परेशान!, मेकर्स ने कल्कि 2 से एक्ट्रेस को दिखाया बाहर का रास्ता
- बिग बॉस 19 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट!, कौन-कौन घर में लेगा एंट्री? जानें
भगवान राम के किरदार में रणबीर की झलक
बता दें कि ये क्लिप 2 मिनट 33 सेकंड लंबी है। जिसमें VFX का काफी यूज किया गया है। वीडियो के आखिर में भगवान राम के किरदार में रणबीर भी दिखाई देते है। इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। भाषा पर काम करने के साथ-साथ उन्हें तीर-कमान चलाना भी सीखा है।






