Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इसी बीच इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की पहली झलक मेकर्स ने जारी कर दी है। मल्टी स्टारर ये फिल्म ने काफी टाइम से सुर्खियों में है। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे लक्ष्मण, माता सीता के लिए साई पल्लवी और यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म अपने शूटिंग फ्रेज में है।
Ramayana की पहली झलक आई सामने Ramayana First Glimpse
आए दिन फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। दो पार्ट में इस फिल्म को बनाया जा रहा है। लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर इसे दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
मेकर्स ने कहा था कि वो तीन जुलाई को रामायण की पहली झलक दर्शकों के लिए शेयर करेंगे। इसी के चलते आज मेकर्स ने रामारण की पहली झलक शेयर कर दी है। इसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिलती है। इसको देखकर फैंस पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
भगवान राम के किरदार में रणबीर की झलक
बता दें कि ये क्लिप 2 मिनट 33 सेकंड लंबी है। जिसमें VFX का काफी यूज किया गया है। वीडियो के आखिर में भगवान राम के किरदार में रणबीर भी दिखाई देते है। इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। भाषा पर काम करने के साथ-साथ उन्हें तीर-कमान चलाना भी सीखा है।





