उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा में अपने पैतृक गांव में धान की रोपाई किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी लेते हुआ तंज कसा है.
सीएम धामी की धान रोपाई को हरदा ने बताया राहुल गांधी की कॉपी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खेत में उतरकर खुद धान की रोपाई की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खासे वायरल हो रहे हैं. लेकिन अब इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी लेते हुए एक तीखा बयान दिया है.
पुष्कर जी ये देखना अच्छा लगा आपने कम से कम इस दिशा में Rahul Gandhi का अनुसरण किया.
Also Read
- रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
- उत्तराखंड में कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, रोजगार की मांग के अनुसार तैयार होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी की थी धान की रोपाई
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक खेत में उतरकर धान की रोपाई की थी, जिसकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं. अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इसी तरह के कदम पर हरीश रावत ने चुटकी ली है.






