देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र

देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर ये जानकार दी है।

देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी उड़ान

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पहले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने की बात कही थी। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

Read More

औपचारिकताओं को किया जा रहा पूरा

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मेसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कंपनी द्वारा इस मार्ग पर आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा।

राज्य में हवाई सेवाओं को किया जा रहा मजबूत: CM

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है। सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार पिथौरागढ़- देहरादून के बीच नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों का देहरादून से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *