गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने इसकी घोषणा की है।
19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने कपाट खोलने की तिथि और शुभ मुहूर्त पर इसकी घोषणा की है। धर्मानंद सेमवाल के अनुसार 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
मुखवा से 18 अप्रैल को रवाना होगी मां गंगा की डोली
मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को मां गंगा की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी। 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।
Also Read
- कोटद्वार में वन विभाग के जाल में फंसा बड़ा गुलदार, महिला की मौत के बाद देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी को नमन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
- दिसंबर में महिलाओं के खाते में आएंगे 10 हजार रुपये, धामी सरकार की बैणी-भुली योजना की तैयारी तेज
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, बेटी की निजी चैट वायरल करने पर विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत
- गंगा स्नान से लौटते समय भीषण हादसा, ऑटो की ट्रक से टक्कर में महिला की मौत; कई घायल
19 अप्रैल से होगा चारधाम यात्रा का श्री गणेश
बता दें गंगोत्री के साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा केदारनाथ धाम (Kedarnath dham) के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम (Badrinath dham) के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।





