अक्षय तृतीया के दिन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने की घोषणा

गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने इसकी घोषणा की है।

19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने कपाट खोलने की तिथि और शुभ मुहूर्त पर इसकी घोषणा की है। धर्मानंद सेमवाल के अनुसार 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Read More

मुखवा से 18 अप्रैल को रवाना होगी मां गंगा की डोली

मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को मां गंगा की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी। 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

19 अप्रैल से होगा चारधाम यात्रा का श्री गणेश

बता दें गंगोत्री के साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा केदारनाथ धाम (Kedarnath dham) के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम (Badrinath dham) के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *