हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस की टीम ने रुड़की ग्रामीण द्वितीय क्षेत्र में तैनात एक महिला सुपरवाईजर राखी सैनी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें राखी ने यह रकम आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के नाम पर मांगी थी।
आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर मांगें 50 हजार
मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता सपना कश्यप जो की आंगनबाड़ी सहायिका केंद्र नंबर 7, भौरी रुड़की, ग्रामीण द्वितीय में कार्यरत हैं ने विजिलेंस से शिकायत की थी। सपना ने बताया था कि उससे प्रमोशन करने की एवज में 50 हजार की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।
विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
आरोपी महिला सुपरवाईजर को 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा है। विजिलेंस ने राखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की जांच में जुट गई है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।
Also Read
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति






